फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Weather : शीतलहर, ठंड और घने कोहरे ने थाम दी जीवन की रफ्तार, रजाई में भी कांपते रहे लोग

प्रयागराज बृहस्पतिार को ठंड की चपेट में रहा। घने कोहरे के चलते दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो गई। दोपहर दो बजे तक शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में घना कोहरा छाया रहा। सड़कों और पुलों पर वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर बाद तक चालक वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए।  जनजीवन काफी अस्तव्यस्त रहा। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूल-कॉलेजों में कर्मचारियों और छात्रों की संख्या कम देखी गई। माघ मेले में में ठंड का असर दिखा। शिविरों में कल्पवासियों के साथ साधु-संत अलाव के पास नजर आए। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी रोज की अपेक्षा भीड़ कम दिखी।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें