नैनी थाना क्षेत्र के रीवा राजमार्ग के मामा भांजा तलाबा चौराहे के पास स्थित रुद्रा एन्क्लेव अपार्टमेंट में सोमवार रात सात फ्लैटों में हुई चोरी के खुलासे के लिए नैनी पुलिस और एसओजी की पांच टीमें बनाई गई है। वहीं मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।