राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम का शुभारंभ आशीर्वाद गेस्ट हाउस, जगराम चौराहा में मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रचारक अनिल भाई साहब एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों और गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में संघ के विचारों, राष्ट्र सेवा और संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।