नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे देश के छात्रों और नौजवानों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बृहस्पतिवार नागरिक समाज, दिशा और आइसा समेत कई संगठनों ने चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचकर आजाद को उनकी जयंती पर नमन किया और लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कहा कि सरकार ने बच्चों पर लाठीचार्ज करके सत्ता में रहने का अधिकार खो दिया है। अब लड़ाई आरपार की है। पूरा देश छात्रों के साथ खड़ा है।