उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने यात्री परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। रेलवे ने हरित ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए पायलट तौर पर अपना पहला सोलर-असिस्टेड पैसेंजर कोच (सौर ऊर्जा संचालित यात्री डिब्बा) तैयार किया है। तैयार किए गए इस स्लीपर कोच में लगे पंखे एवं लाइट आदि अब सौर ऊर्जा से ही संचालित हो रहे हैं। प्रयागराज मंडल द्वारा तैयार किए गए इस विशेष आईसीएफ नॉन-एसी पैसेंजर कोच की छत पर 6.93 किलोवाट पीक क्षमता का उच्च दक्षता वाला सोलर फोटोवोल्टिक सिस्टम लगाया गया है।