देश की 79वीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में राष्ट्रीय भावना और सामाजिक जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। उच्च शिक्षा अनुभाग-3, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र के अनुपालन में विश्वविद्यालय की समाज विज्ञान विद्याशाखा के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत तिरंगा यात्रा एवं नशा मुक्ति जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर से हुई। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों का जुलूस पूरे जोश के साथ मिलन चौक से होता हुआ गंगा परिसर में सम्पन्न हुआ।