खुल्दाबाद थाना परिसर में खड़ी गाड़ियों व कबाड़ में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाने के बाहर बड़ी संख्या में कबाड़ हो चुके वाहन खड़े हैं। जिससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है। थाने में आग बुझाने का कोई विशेष प्रबंध भी नहीं है।