जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बुधवार को सरोजिनी नायडू चिल्ड्रेन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां पर एसी और कूलर खराब मिलने और गंदगी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। जब डीएम अस्पताल पहुंचे तो वहां पर कुत्ते सोए मिले। 15 जून तक सारे एसी, कूलर ठीक करने और पूरे अस्पताल में नया सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। एक बेड पर दो बच्चों को लिटाए जाने पर भी नाराजगी जताई और अस्पताल परिसर में तैयार नवनिर्मित भवन को जल्दी से चालू कराने का निर्देश मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा को दिया। डीएम के निरीक्षण से अस्पताल में अफरातफरी मची रही।