सूबेदार रेलवे स्टेशन से मां वैष्णो देवी धाम जाने वाली ट्रेन जम्मू मेल को बृहस्पतिवार को सांसद प्रवीण सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी और क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ एडीआरएम संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।