गुरुद्वारा साहिब अलोपीबाग प्रयागराज में सिखों के दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 360वां प्रकाश उत्सव शनिवार को श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। प्रकाश उत्सव की खुशियां चारों दिशा में छाई रहीं। श्री अखंड पाठ साहिब के समापन के बाद गुरुद्वारा गुरुवाणी से सराबोर हो रहा था। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे संगतों का मत्था टेककर आशीर्वाद लेने वालों का सिलसिला बराबर चलता रहा। अलोपीबाग गुरुद्वारा साहिब फूलों से आकर्षक दीवान सजाया गया संगत द्वारा साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव का कई दिनों से आयोजन किया जा रहा था रागी जत्थों ने शब्द-कीर्तन सुना कर संगत को निहाल किया।