फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलेमसराय के दधिकांदो मेले में उमड़ी भीड़, हाथी पर सवार होकर निकले श्रीकृष्ण-बलदाऊ

सुलेमसराय के दधिकांदो मेले में रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। चौफटका से लेकर बेगम बजार तक पूरा मेला क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी में जगमग होता रहा। रात आठ बजे ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और बलदाऊ की आरती के साथ पूजन किया गया। आरती-पूजन में मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश अरुण टंडन और विशिष्ट अतिथि सांसद प्रवीण पटेल भी शामिल हुए। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और बलदाऊ हाथी पर सवार होकर दर्शन देने के लिए निकले। उनके साथ पांचों पांडव घोड़े पर सवार हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें