फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में उमड़ी छात्रों की भीड़, बच्चों में दिखा उत्साह

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवा को कराई जाएगी। परीक्षा के लिए प्रयागराज में तीन, प्रतापगढ़ में दो और काैशांबी में एक केंद्र बनाया गया है। इसमें कुल 6,233 परीक्षार्थी शामिल होंगे। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 15 अगस्त से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इसमें नौवीं से 12वीं तक के यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। आवेदन को लेकर विद्यार्थियों में गजब का उत्साह था। महीनेभर तक चली प्रक्रिया में प्रयागराज के 4055, प्रतापगढ़ के 1314 और कौशाम्बी के 844 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। डेढ़ घंटे की परीक्षा दो पालियों में कहाई गई। सुबह की पाली में 11 से 12:30 बजे तक में नौवीं और 10वीं के बच्चों की परीक्षा हुई, जबकि दोपहर दो से 3:30 बजे तक परीक्षा में 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रयागराज में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), केपी इंटर कालेज और एंग्लो बंगाली इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। प्रतापगढ़ में यह परीक्षा अष्टभुजा नगर स्थित प्रभात एकेडमी और बीएसएस एकेडमी कटरा रोड फुलवरिया में हुई। कौशाम्बी में यह परीक्षा दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा में आयोजित की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें