कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को प्रयागराज पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही कांग्रेसी नेताओं ने आपस में धक्कामुक्की और कहासुनी शुरू कर दी। इसके चलते स्थिति काफी असहज हो गई। अजय राय को हस्तक्षेप करके मामले को शांत कराना पड़ा। यह घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।