मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों की प्रगति देखी और समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिया। इसके बाद सीएम योगी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के आवास बहादुरगंज पहुंचे। यहां उन्होंने उनके नवविवाहित बेटे और बहू को आशीर्वाद दिया। सीएम के पहुंचने पर मंत्री नंदी और उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया।