लोक सेवक मंडल की ओर से भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. हरेश प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि अपर नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला रहे। इस दौरान राजर्षि टंडन को याद किया गया। बताया गया कि हिंदी के अनन्य सेवक राजर्षि टंडन ने देश के लिए सर्वस्व बलिदान कर दिया। उनकी सादगी, निष्ठा, सरलती और उनके ऋषियों की तरह जीवन व्यतीत का जो आदर्श है उससे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।