अमर उजाला की ओर से वार्ड संवाद कार्यक्रम के तहत प्रयागराज नगर निगम के वार्ड नंबर 74 बेनीगंज में संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने सफाई, जल निकासी और बिजली की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कहा कि नियमित से कूड़ा नहीं उठने से सड़क और गलियों में गंदगी की भरमार रहती है। बिजली की अनियमित कटौती हो रही है। रात के बजाए दिन में बिजली काटी जाए तो ज्यादा उचित रहेगा। हल्की बारिश में भी नालियां जाम हो जाती हैं और सड़कों और गलियों में पानी भर जाता है।