शहर के लूकरगंज इलाके में सिंधी समाज की ओर से सघी बाबा की समृति में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जिले भर के सिंधी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। लूकरगंज दुर्गापूजा पार्क से निकली शोभायात्रा पुलिस चौकी लूकरगंज, बनर्जी तिराहा, हिम्मतगंज, मछली बाजार होते हुए फिर मैदान में पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष और समाज के बुजुर्गों ने हिस्सा लिया।