तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कुछ लोग इसका स्वागत कर रहे है लेकिन एक तबका ऐसा भी है जो धर्म का हवाला देकर इसका विरोध कर रहा है। इलाहाबाद में दोनों तस्वीरें देखने को मिलीं। एक तरफ जहां कुछ महिलाएं इस फैसले के बाद जश्न में पटाखे जला रहीं थी तो दूसरी तरफ कुछ महिलाएं इसके विरोध में सड़कों पर उतर आईं