इलाहाबाद में प्रॉपर्टी डीलर सोनू यादव की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच पर सवालिया निशान लग रहे हैं। सोनू के घरवालों का आरोप है कि हत्या के आधे घंटे पहले क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों के साथ आई थी और पूरे मोहल्ले में क्राइम ब्रांच के लोग बदमाशों के साथ घूम रहे थे। अपनी बात का पक्का सबूत देते हुए सोनू के घरवालों ने एक सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराया है जिसमें कुछ लोग असलहों के साथ नजर आ रहे हैं।