अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें अक्षत कलश के दर्शन, उसकी पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। अक्षत कलश से बंधे कलावे को छूकर भक्त प्रभु राम के प्रति अपना नमन प्रस्तुत कर रहे हैं।