फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादों के नगला गुलरिया में करंट लगने से युवक की मौत, बौनई विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा

थाना दादों क्षेत्र के नगला गुलरिया निवासी 32 वर्षीय कौशलेंद्र यादव की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई। आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव लेकर बौनई स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कौशलेंद्र अपने नलकूप पर गए थे, जहां बिजली के खंभे की अर्थिंग में हाईटेंशन लाइन का करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए विद्युत उपकेंद्र पर कई बार फोन किया, लेकिन करीब आधे घंटे तक किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे बिजली चालू रही और युवक को बचाया नहीं जा सका। परिजन उन्हें छर्रा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें