सरकारी कर्मचारी जो न करें, वह कम है। विकास खंड टप्पल के गांव जिकरपुर निवासी एक वृद्ध को सत्यापन जांच में मृत दिखा दिया गया। इससे वृद्ध को मिलने वाली पेंशन की सहायता बंद हो गई। इससे परेशान वृद्ध दोबारा पेंशन शुरू कराने की मांग करते हुए ब्लॉक में चक्कर काटने पर मजबूर है।