थाना अकराबाद अंतर्गत 30 जनवरी को चौकी पनैठी में अग्रेजी शराब के ठेके से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा करीब शाम 08.30 बजे फायरिंग की गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो ठेके के पास केंटीन संचालक के कमर में गोली लगी। जिसमें तुरन्त ही घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया ।