फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक स्तर का स्वीमिंग पूल अब अलीगढ़ में, तैयार हुआ मंडल का पहला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत मंडल का पहला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हो गया है। लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से बना यह कॉम्प्लेक्स अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसका लोकार्पण जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जाने की संभावना है। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में करीब 6000 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैले इस कॉम्प्लेक्स की सबसे बड़ी विशेषता इसका बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम है। यहां एक साथ 14 विभिन्न खेलों के अभ्यास और आयोजन की सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य की शुरुआत 15 जून 2022 को हुई थी, जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें