मदरसों से पढ़े विद्यार्थी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के सेंटर फॉर प्रोमोशन ऑफ एजूकेशनल एंड कल्चरल एडवांसमेंट ऑफ मुस्लिम ऑफ इंडिया (सीपी केमी) के जरिये शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ेंगे। यह कोर्स मदरसा शिक्षा प्राप्त छात्र-छात्राओं के लिए ज्ञान, कौशल और नए अवसरों का द्वार बनता जा रहा है। यहां 83 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।