अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के लॉ विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर शब्बीर अहमद की पत्नी की कब्र खोदने की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मजिस्ट्रेट के आदेश पर कब्र खोदने की प्रक्रिया की जा रही है। मृतका की बेटी एस. मोहम्मद ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों पर जबरन कब्र खुदवाने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतका के भतीजे ने अपनी बड़ी अम्मी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर विश्वविद्यालय के कब्रिस्तान में पुलिस बल तैनात किया गया है।