अलीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत, शव मिला अलीगढ़ में 29 अक्तूबर को शाम 06.30 बजे लोधा थाना क्षेत्र के अटलपुर निवासी श्रवण सिंह (28 वर्ष) का शव चिकावटी रेलवे लाइन के पास मिला। परिजन उन्हें वृंदा हॉस्पीटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। शव पर कोई बाहरी चोट नहीं थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्राधिकारी गभाना सृष्टि जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई होगी।