अलीगढ़ में खैर थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा सत्तू में सचिन और सतीश के बीच वाहन हटाने को लेकर विवाद हुआ। यूपी-112 की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार पटेल ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और मौके पर शांति है।