अलीगढ़ के खेरेश्वर हाईवे बाईपास पर ओयो होटल संचालक बॉबी (32) व उसके दोस्त मोहित (24) की 25 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव बंद कार में खैर के गांव उदयपुर के पास छोड़ दिए गए। दोहरे हत्याकांड में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अपने ऊपर कर्ज से परेशान होकर बॉबी की हत्या की गई। बॉबी के साथ आने के कारण मोहित को भी मौत के घाट उतारना पड़ा।