फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर के गांव गौमत में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

खैर के गांव गौमत में बुधवार सुबह कमरे में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया है कि पति ने मोबाइल में सीरियल देखने पर उसे डांट दिया था। इधर, मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। गांव गौमत निवासी गीता देवी (30) पत्नी प्रेम कुमार बुधवार सुबह घर के कमरे में पंखे से लटकी मिली। सबसे पहले उनके जेठ की करीब 15 वर्षीय बेटी किसी सामान के लिए कमरे में पहुंची तो उसने गीता को फंदे पर लटका देखा। उसके शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पति प्रेम कुमार भी घर पहुंचा और गीता को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर ले गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें