अलीगढ़ के एटा चुंगी चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण हो रहा है। वहां पर ई-रिक्शा ठीक चौराहे से सवारी बिठा और उतार रहे हैं। ऐसा ही हाल ई-बसों का है, निर्धारित स्टेंड से नहीं बल्कि कहीं से भी सवारी चढ़ा और उतार रहे हैं। कई बार इससे अन्य वाहनों को रूकना पड़ता है और जाम की स्थिति बन जाती है।