इगलास में 26 जुलाई को 27वां कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व सैनिक कल्याण एवं सेवा समिति ने तहसील परिसर में ध्वजारोहण किया। रीयर एडमिरल राजवीर सिंह ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भारतीय पूर्व सैनिक कल्याण एवं सेवा समिति का नवां स्थापना दिवस मनाया गया। रीयर एडमिरल राजवीर सिंह, कर्नल गोपाल, कर्नल आर के सिंह, कर्नल हाकिम सिंह समेत कई वक्ताओं ने कारगिल युद्ध पर प्रकाश डाला। सैनिकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कारगिल युद्ध के शहीदों के परिजनों और रणबांकुरों को सम्मानित भी किया गया।