अलीगढ़ शहर के रामघाट रोड पर बुधवार को एडीए ने कार्रवाई करते हुए 13 साल पुराने अवैध कब्जे को एक घंटे में ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल और दो बुलडोजर के साथ पहुंची एडीए की टीम ने किशनपुर स्थित करीब 2420 वर्ग मीटर बेशकीमती जमीन को भू-माफिया और अवैध कब्जेदारों से मुक्त करा लिया था।