अलीगढ़ के क्वार्सी चौराहे पर बने फ्लाईओवर को पहले एक-एक तरफ से खोला गया। 25 मई को इसे दोनों तरफ से खोल दिया। वाहनों का आवागमन दोनों ओर से शुरू हो गया। संभावना जताई जा रही थी कि क्वार्सी फ्लाईओवर का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे, पर उससे पहले ही दोनों ओर से क्वार्सी फ्लाईओवर वाहनों के लिए खोल दिया गया।