फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली के जनकपुर की दो बहनें सांकल बनाकर रोजाना कमा रहीं 600 रुपये

अतरौली के जनकपुर गांव की मोनिका (19) और संगीता (18) घर पर सांकल बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। दोनों बहनें रोजाना 600 से 700 रुपये कमाकर परिवार को आर्थिक सहारा देती हैं। मां उषा देवी ने नौ साल पहले यह काम शुरू किया था, लेकिन हाथों में दर्द के कारण बेटियों ने इसे संभाला। वे ताला नगरी से आए कटे तार से देसी सांचों पर मजबूत सांकल बनाती हैं। एक दिन में 60-70 सांकल तैयार कर वे प्रति सांकल 10 रुपये कमाती हैं। इससे परिवार को हर माह 18-20 हजार रुपये की अतिरिक्त आय होती है। दोनों बहनों ने आठवीं तक पढ़ाई की है और छोटे भाई-बहनों को पढ़ाना चाहती हैं। पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने उनके काम की सराहना की और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें