फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में कैंडल मार्च निकालने को लेकर छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक

विधि छात्र सचिन की मौत के विरोध में शनिवार रात सात बजे घंटाघर से डीएम कार्यालय तक कैंडल मार्च पुलिस कार्रवाई के चलते नहीं निकल सका। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। कैंडल मार्च की तैयारी के बीच पुलिस ने छात्र लोकेश तिवारी को हिरासत में ले लिया। छात्रों की ओर से सचिन की मौत के मामले में आरएमपीयू विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। छात्रों ने सचिन की मौत के विरोध में शाम सात बजे घंटाघर से डीएम कार्यालय तक कैंडल मार्च निकालने की तैयारी की थी। हालांकि, मार्च शुरू होने से पहले ही पुलिस ने लोकेश तिवारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें थाना गांधीपार्क ले आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें