अलीगढ़ में रामघाट रोड के पीएसी पर पेट्रोल पंप के सामने एक एटीएम है। उसमें जब कोई रुपये निकालने के लिए प्रवेश करता है तो अंदर का हाल देखकर देखता ही रह जाता है। अंदर बदबू ही बदबू है। वहीं पर किसी मिष्ठान के दुकानदार का होर्डिंग, तेल के कनस्तर, कोल्ड ड्रिंक, क्रेड, भट्टी आदि सामान रखा हुआ है। ऐसा लगता है कि किसी दुकानदान ने इस एटीएम को गोदाम बना रखा है।