मंगलायतन विश्वविद्यालय में बीएससी नर्सिंग 2021-22 बैच के छात्रों ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित बापू भवन के पास एकत्र हुए और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया, जिसमें विवि पर बीएससी नर्सिंग की मान्यता न होने का आरोप लगाया। इस पर विवि के कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने छात्रों के आरोप को निराधार बताया है और कहा है कि विश्वविद्यालय को बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता मिली हुई है।