अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे पर श्री बालाजी मंदिर है। मंदिर को एनएचएआई के द्वारा जबरन तोड़े जाने की खबर पर जनता का गुस्सा सामने आया। जनता मंदिर पर पहुंच गई और प्रशासन-एनएचएआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगी। आक्रोशित लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर आस्था के केंद्र को इस तरह जबरन ढहाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।