घटना सुबह नौ बजे के आसपास शहर के पॉश मैरिस रोड के हरिओम नगर इलाके में हुई। यहां रहने वाले दुकानदार विक्की जुनेजा फाइनेंस का भी काम करते हैं। विक्की सुबह नकवी पार्क टहलने गए थे। इसी बीच उनकी पत्नी चारू जुनेजा अपने बच्चों को स्कूल की बस तक छोड़ने गली में बाहर तक आईं। वे वापस गली में जा रही थीं। तभी बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आकर रुके। उसमें से एक ने बाइक से उतरकर तमंचा दिखाते हुए गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की।