फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के एसवी कॉलेज के सामने फायरिंग में एक छात्र की मौत, सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने दी जानकारी

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क अंतर्गत श्री वार्ष्णेय कॉलेज के सामने पुरानी रैगिंग की रंजिश में नामजद छात्र ने दूसरे छात्र गुट को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। जिसमें एक छात्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया। सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वार्ष्णेय कॉलेज के बाहर फायरिंग हो गई है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। अंशु के पीठ में गोली लगी हुई थी और उसकी मौके परी मौत हो गई, वहीं छात्र पृथ्वी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। जानकारी हुई है कि दोनों गुटों में पुरानी रंजिश है। पूर्व में धीरज ठाकुर द्वारा पृथ्वी के विरुद्ध जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है पुलिस की तीन टीम में आरोपी धीरज ठाकुर की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें