अलीगढ़ जिला मुख्यालय पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे एक पीड़ित व्यक्ति अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। पीड़ित थाना गोरई क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है, जो ग्राम प्रधान के उत्पीड़न से परेशान होकर न्याय की गुहार लगाने जिला मुख्यालय आया था।