अलीगढ़ में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित एएमयू गेट के पास 15 सितंबर देर रात स्कूटी सवार एक युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी और भाग गए। घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालाकि घायल ने किसी प्रकार की रंजिश होने से इनकार किया है। थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय रहमान-शिवपुरी के रहने वाले मोहम्मद इमरान वेल्डिंग का काम करते हैं। बेटा मोहम्मद आलिम भी काम में हाथ बंटाता है। 15 सितंबर की रात अपने मामा की दुकान पर गया था। वहां से खाना खाने दोस्त के साथ स्कूटी से जा रहा था। जैसे ही वे अनूपशहर रोड स्थित एएमयू गेट के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने पीठ में गोली मार दी और भाग गए।