फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकराबाद पुलिस ने किया हत्या का अनावरण, दो गिरफ्तार

अकराबाद पुलिस और क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग देहात ने एक हत्या की घटना का अनावरण किया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों अजपाल और प्रदीप को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में अजपाल ने बताया कि उसके पुत्र संदीप की पत्नी विनीता के सतेन्द्र से संबंध थे। इस नाराजगी के कारण अजपाल ने अपने बेटे प्रदीप के साथ मिलकर 21 फरवरी को विनीता की हत्या की। उन्होंने शव को छुपा दिया था। विवेचना में सामने आया कि वादी बुद्धपाल के पुत्र सतेन्द्र की 14 मई 0को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई थी। पोस्टमार्टम में जहर से मृत्यु की आशंका पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। बुद्धपाल ने अजपाल और उसके परिजनों पर सतेन्द्र को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस इस बिंदु पर भी गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें