अकराबाद कस्बा में जीटी रोड से मुख्य बाजार मार्ग पर लगे एक ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोर विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। यह घटना रविवार की रात हुई। चोर ट्रांसफार्मर को पोल से नीचे उतारकर कॉयल और तेल चुरा ले गए। विद्युत विभाग के जेई जय किशन ने पुलिस और उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी है। चोरी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय निवासी जवाहर लाल ने बताया कि भीषण गर्मी में आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी हुई। दिवाकर सक्सेना ने कहा कि मोड़ पर खराब हाई मास्क लाइट से अंधेरा रहता है, जिससे चोरी संभव हुई। लोगों ने खराब लाइट को ठीक कराने की मांग की है।