मुजफ्फरनगर के ग्राम भोगपुर निवासी 65 वर्षीय सुदेशपाल मलिक अपनी 92 वर्षीय मां जगवीरी देवी को छोटी बग्घीनुमा हाथ गाड़ी में बिठाकर एवं गाड़ी को स्वयं पैदल खींचकर महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज ले जा रहे हैं। अलीगढ़ आगमन पर अखिल भारतीय करणी सेना के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।