शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अलीगढ़ में थे। मौका था अलीगढ़ में आयोजित डिफेंस कॉरिडोर इंडस्ट्रियल इन्वेस्टर्स समिट के शुभारंभ का। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आश्वस्त किया कि यूपी डिफेंस कॉरिडोर का काम सही चल रहा है। वहीं दूसरी ओर सीएम योगी ने कहा कि अब अलीगढ़ सिर्फ तालों के लिए नहीं बल्कि अपने नए हुनर के लिए जाना जाएगा।