आगरा के फतेहपुर सीकरी में विगत शनिवार रात्रि नगला बाली में आई बरात के दौरान कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। इसमें कई लोग घायल हो गए। शनिवार को ग्राम नगला बले में मुकेश कुमार की बेटी की बरात धौलपुर से आई थी। घर में शादी की रस्में चल रहीं थीं। इसी दाैरान कुछ राजस्थान सीमा से लगे गांव के कुछ युवक आ गए। उत्पाद मचाने लगे। युवकों ने मारपीट की। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के जुटने पर युवक भाग निकले। मारपीट में पवन पुत्र नरेश, रविंद्र राजेंद्र पुत्र गंगाराम, नरेश पुत्र भूरी सिंह निवासी नगला बले एवं नितेश पुत्र धारा जीत ग्राम जौताना समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को भरतपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सोमवार को थाना पहुंचकर पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।