फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर महिला ने एक हाथ से दाैड़ाई बाइक, वीडियो हुआ वायरल; जांच में जुटी पुलिस

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वह एक हाथ से बाइक चलाती नजर आ रही है। आसपास से लोग भी निकल रहे हैं। महिला ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है। इससे हादसे की आशंका है। दूसरी बाइक से वीडियो बनाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि वीडियो एक सप्ताह पुराना होने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि बाइक हाईवे पर चलाई गई है। मामले में जांच की जा रही है। बाइक की नंबर प्लेट पर पुलिस कलर लगा हुआ है। नंबर न होने की वजह से बाइक मालिक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। जिस सोशल मीडिया एकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है, उसके बारे में पता किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें