फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पार्वती नदी पर पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना शुरू, भूख हड़ताल की चेतावनी

अरुन पाराशर Updated Thu, 18 Dec 2025 11:08 PM IST

पार्वती नदी पर पुल की मांग को लेकर खेरागढ़ क्षेत्र के गांव दनकसा के ग्रामीण बृहस्पतिवार को नदी किनारे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई वर्षों से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे थे। सुनवाई नहीं की गई। खेरागढ़ तहसील, ब्लॉक, अस्पताल तक जाने के लिए ग्रामीणों को करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि सुनवाई नहीं की गई तो सामूहिक भूख हड़ताल करेंगे। धरने पर ग्रामीण मनीष सिकरवार, बबलू सिकरवार, पप्पू सिंह, सौरभ उपाध्याय का कहना है कि शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी पुल निर्माण कराए, ताकि हजारों लोगों को हर दिन होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। नाै दिसंबर को परेशान ग्रामीणों ने नदी में रेत की बोरियों से खुद अस्थाई रास्ता बनाया था। नदी में हादसे की आशंका जताते हुए तहसील से पहुंचे राजस्वकर्मी ने निर्माण को रोकते हुए रास्ते से आवागमन को रोक दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें